पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिला शव

सिलवानी । मंगलवार को दोपहर में नीगरी से साईखेड़ा रोड पर आम के पेड़ के नीचे सड़क किनारे युवक पड़ा हुआ मिला।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की नीगरी से साईखेड़ा मार्ग पर सिलवानी के वार्ड 7 गांधी नगर निवासी जसमन आदिवासी पिता भैयालाल आदिवासी उम्र 45 साल आम पेड़ की छाया में सड़क किनारे मिला। जिसकी 100 डायल और परिजनो को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। जिसे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। बताया जाता कि युवक जंगल से साइकल पर जलाऊ लकड़ी लेकर आता था और आसपास के ग्रामों में बेचता था। मंगलवार को वह सोईखेड़ा से लकड़ी बेचकर लौट रहा था। मृतक की साइकल वही खड़ी थी और जूते भी अलग रखे हुए थे।
सहायक निरीक्षक कविता यादव ने बताया कि युवक की मौत का कारण अज्ञात है, पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।



