मध्य प्रदेश

छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

सिलवानी। स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए विकासखंड के स्कूलों में मार्शल आर्ट आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सिलवानी विकासखंड के ग्राम पठापोंड़ी, मुआर, खैरी में बालिकाओं के सशक्तिकरण के शिविर आयोजन किया गया। बालिकाओं के लिए आत्म निर्भर एवं महिला आत्म रक्षा प्रशिक्षण के लिए सिलवानी से खेल प्रशिक्षक आरती कलोसिया एवं प्रीति कुशवाहा ने बालिकाओं को मार्गदर्शन दिया एवं खेलों की बारीकियों के बारे में बताया। इस दौरान ग्राम खैरी शाला के प्रभारी प्रकाश लकड़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान समय में लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए आधारभूत क्षमता का विकास अपने अंदर करना चाहिए। जिससे वह किसी भी अप्रत्याशित घटना के समय अपनी रक्षा करने में स्वयं सक्षम बन सकें। खेल प्रशिक्षक आरती कलोसिया ने कहा कि हमें किसी भी तरह कि छेड़छाड़ की घटनाओं के विरूद्ध डटकर सामना करना चाहिए। अपने आप को मजबूती के साथ प्रस्तुत करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button