मध्य प्रदेश

गढ़ी ग्राम पंचायत में हुई शांन्ति समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी।
गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। आगामी दिनों में होने वाले होली, रंग पंचमी, शब ए बारात,के त्योहारों को लेकर आयोजित बैठक में अनुविभागीय अधिकारी रवीश कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी त्योहारों एकता और भाईचारे के साथ मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखें। इस अवसर पर थाना प्रभारी डीडी आजाद, गढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी नेहा अहिरवार, ग्राम पटेल सैय्यद साजिद अली, सरपंच प्रतिनिधि भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, मनोहर लाल जैन हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष खालिद मंसूरी, जनपद सदस्य नन्द किशोर यादव, हिन्दू उत्सव समिति उपाध्यक्ष नितिन महेश्वरी, राजू चौरसिया, प्रकाश बाबू जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button