मध्य प्रदेश
सरकार की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ
सिलवानी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर लगातार प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण न होने से परेशान आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन के बैनर तले शुक्रवार से तहसील कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में तहसील परिसर में मंगलवार को धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ किया। तहसील व नगर सभी आंगनवाड़ी केन्द्र पूरी तरह से बंद है इससे शासन की मध्यान्ह भोजन योजना, टीकाकरण का काम व बीएलओ का कार्य प्रमुख रूप से प्रभावित हो रहा है। साथ ही 3 से 6 वर्ष के बच्चों को देने वाली शाला पूर्व शिक्षा भी बंद है।



