मध्य प्रदेश

नपाध्यक्ष लोधी ने जलापूर्ति का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नागरिकों को पेयजल संकट से उभरने के लिए लगातार प्रयास कर रही नगर पालिका परिषद द्वारा जलापूर्ति की जा रही है ताकि सभी को उपयोगिता अनुसार पानी मिल जाए।
इसको लेकर आज नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने सीएमओ कृष्णकांत शर्मा के साथ विभिन्न वार्डों 12 , 13 , 14 का डोर टू डोर आकस्मिक निरीक्षण कर जल सप्लाई की व्यवस्था देखी है । मौके पर जलापूर्ति में संलग्न कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिन वार्डों में जिन स्थानों पर पानी की सप्लाई बाधित हो रही है । वहां के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है उन्हें वहां पर टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराएं । जलापूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नपाध्यक्ष लोधी ने कुछ वार्डो में जल स्तर गिरने के कारण बंद पड़े ट्यूबवेल एवं हैंड पंप का भी अवलोकन किए जाने के बाद निर्देश दिए की उन बोरों की गहराई के साथ मोटर डालकर उन्हें चालू कराए जाएं।
इसके साथ ही सेमरी नदी में जेसीबी से खुदाई करते हुए चैनलिंक के माध्यम से पानी इंटरबेल तक आने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया ।
नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने नगरवासियों से अपील की है कि आवश्यकता अनुसार पानी भरें , फिजूल खर्ची ना करें । केवल घर के उपयोग के लिए ही पानी का इस्तेमाल करें ।
नगर में अब तीन दिन की जगह 2 दिन में पानी देने की व्यवस्था की गई है । पर्याप्त पानी आते ही पूर्व की भांति जल सप्लाई संभव हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button