क्राइम

वन अमले ने फिर पकड़ी सागौन की बेशकीमती लकड़ी

लगातार वन विभाग की कार्रवाई से वन माफिया में मचा हड़कंप
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्रामीण अंचल में गांव – गांव अवैध रूप से सागौन की लकड़ी के जंगलों की कटाई कर फर्नीचर बनाने का काम लकड़ी कारीगरों द्वारा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिसकी धड़पकड़ के लिए वनविभाग जुट गया है।
वन परिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में वन अमले द्वारा मवई और हपसिली गांव में मुखबिर की सूचना पर सागौन की बेशकीमती इमारती लकड़ी जब्त की है।
वन परिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मवई गांव में प्रीतम लोधी के घर से इमरती सागौन की लकड़ी जब्त की गई । जिसका बाजार मूल्य ₹60 हजार आंका गया है।
आरोपी द्वारा गांव के जंगल से लकड़ी काटकर अपने घर में छुपा कर रखी गई थी ।
मुखबिर से सूचना मिलने पर वनपालों में निलेश शिल्पी, प्रदीप लोधी, प्रताप ग्रेवाल वनरक्षकों में शरद शर्मा, सद्दाम खान, निर्मला इमान, विकास साहू इत्यादि द्वारा छापामारी कार्रवाई करते हुए। लकडी जब्त की। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वही ग्राम हपसिली मैं मिथुन पटेल के यहां से 20 नग सागौन करीब पचास हजार रुपए कीमत की सागोन लकड़ी जब्त की जाकर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button