मध्य प्रदेश

तेज आंधी में उड़ा सोलर प्लांट

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नौतपा के चलते आए दिन मौसम में बदलाव होता नजर आ रहा है कहीं मामूली बूंदाबांदी तो कहीं तेज आंधी चलने की मामले सामने आ रहे हैं तेज आंधी के कारण ग्राम पड़रिया राजधार में किसान के खेत पर लगा सोलर प्लांट उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया।
शाम के समय चली तेज आंधी के कारण जहां मकान के कवेलू आदि उड़ गए वहीं पड़रिया राजाधार गांव निवासी बद्री प्रसाद पुत्र पन्नालाल के खेत पर लगा सोलर प्लांट में से 6 सोलर प्लेट खराब हो गई तेज आंधी के कारण उड़कर गिरी उनके स्टैंड वगैरा भी टूट गए जिससे प्लेटें खराब हो जाने से किसान को भारी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button