मध्य प्रदेश

श्री राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

रिपोर्टर : आकाश यादव
नौगांव । धोरा मंदिर प्रांगण में श्री रामनवमी की तैयारी पर चर्चा की गई. इस बैठक में नौगांव में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रीराम सेवकों ने बताया कि यह कार्यक्रम 30 मार्च से शुरू हो जाएगा और राम नवमी की शोभा यात्रा 6 अप्रैल 2025 को निकलेगी. 22 तारीख को ध्वज यात्रा हनुमान जी महाराज को समर्पित ​​की जाएगी और उनकी अनुमति से संपूर्ण कार्यक्रम प्रारंभ हो रहा है .हिंदू नववर्ष पर सभी अपने घरों में भगवा ध्वज फहराए. महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम 3 अप्रैल से शुरू होगा।
इस बैठक में नौगांव के थाना प्रभारी सतीश सिंह भी उपस्थित रहे. और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर श्री राम जी के जयकारों के साथ बैठक का समापन किया गया ।

Related Articles

Back to top button