जनसेवा समिति गोसलपुर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। नगर व क्षेत्र मे सामाजिक उत्थान और रचनात्मक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जनसेवा समिति गोसलपुर के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन पौराणिक गौ सेवालय बरनू तिराहा मे संपन्न हुई जिसमें क्षेत्र के सर्वांगीण विकास आगामी योजनाओं और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने नगर मे जुआ सट्टा अबैध खनन रोकने का संकल्प लिया गया ।
जन समस्याओ को पूरा कराने की योजना तैयार हुई । बैठक मे पिछले वर्षों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को संजोने के लिए एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन करने का भी निर्णय लिया गया। इसी तरह नशा मुक्ति के लिए जन-आंदोलन चलाये जाने के संबंध में भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमचंद असाटी, जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत, सचिव नरेश तंतुवाय, गनपत सिंह, दीपक पटेल, महेंद्र सिंह, लायक खान, मजिद खान, गुलाब सिंह मरकाम, लटोरी साहू, श्याम सिंह लोधी, राजीव पटेल, अर्पित चौधरी, राहुल तंतुवाय, अरुण पटैल आदि उपस्थित रहे।



