संदिग्ध मास जप्ती मामले में दोषियों पर एक माह में कार्यवाही नहीं होने पर ज्ञापन सौंपा
वन विभाग की टीम द्वारा 1 माह पूर्व फेजल खान के घर से संदिग्ध मांस जप्त किया था
संदिग्ध मास जप्ती के मामले में रेंजर महेंद्र पलेचा की भूमिका संदिग्ध
समस्त हिन्दू संगठनों ने रैंजर महेन्द्र पलेचा पर लगायें गंभीर आरोप, नगर के लोगो में रोष व्याप्त है।
हिंदू संगठनों मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित कलेक्टर और डीएफओ के नाम संदिग्ध मास जप्ती के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोपे ज्ञापन
हिंदू संगठनों ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर 7 दिन का दिया प्रशासन को अल्टीमेटम धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन नगर बंद की दी चेतावनी
सिलवानी । नगर में गुरुवार को बड़ी संख्या में हिंदू संगठन एकत्रित होकर सिलवानी उप वन मंडल कार्यालय पहुंचे जहां उपवन मंडल अधिकारी इंदर सिंह को हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री,प्रमुख सचिव वन विभाग प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित कलेक्टर और डीएफओ के नाम एक ज्ञापन सोपा हिंदू संगठनों ने प्रशासन को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि करीब एक माह पूर्व वन विभाग टीम द्वारा जांच उपरांत फेजल खान के घर से संदिग्ध मास जप्त किया गया था । लेकिन एक माह का समय बीत जाने के बाद भी वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही आज दिनांक तक नही की गई है जिसको लेकर नगर में रोष व्याप्त है तथा समस्त हिन्दू संगठनों में वन विभाग पश्चिम् रैंजर महेन्द्र पलेचा की मांस जप्ती के मामले में आरोपी पर कार्यवाही को लेकर भूमिका संदिग्ध होने के कारण समस्त हिन्दू संगठन एवं नगर के लोगो में रोष व्याप्त है। हिंदू संगठनों ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर 7 दिन का प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि अगर वन विभाग आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं करता है तो समस्त हिंदू समाज धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन धरना नगर बंद करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होग।
समस्त हिंदू समाज ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की जाँच कर आरोपीयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जावे।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक राममूर्ति रघुवंशी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रानू सोनी, व्यापार संघ अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता सुशील सोनी, सह संयोजक राहुल नामदेव, प्रखंड अध्यक्ष अनिकेत कोरिया, प्रखंड संयोजक राजेन्द्र कुशवाहा, मुकेश साहू, हीरा कुशवाहा, राजकुमार मेहरा, नीरज जौशी , प्रियांशु राजपूत, रवि गुप्ता, कंतिक नामदेव, आकाश साहू, हरदयाल मेहरा आदि उपस्थित रहे।



