पुलिस ने की जुआँ खेलते 20 आरोपियो पर कार्यवाही
98100 रूपये, ताश, 19 मोबाइल सहित 4 कार जप्त
ब्यूरो चीफ : मधुर राय
बरेली । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी बरेली कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में बरेली पुलिस को दिनांक 7 सितम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खरगौन में पुरषोत्तम बडोनिया अपने निवास स्थान मकान के प्रथम मंजिल के एक कमरे में जुआ फड बडे स्तर पर चला रहा है, तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को रवाना हुई। पुलिस टीम ने पुरषोतम बडोनिया निवासी खरगौन के घर प्रथम मंजिल के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो कुछ व्यक्ति ताश के पत्ते से पैसे से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिन्हे पुलिस टीम ने पकडकर नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः
1 दर्शन सिंह राजपूत पिता काशीराम उम्र 55 साल निवासी माधामऊ थाना बरेली, 2 पुरषोत्तम बडोनिया पिता कच्छेदी लाल उम्र 70 साल निवासी खरगोन थाना बरेली, 3 दिनेश सांगा पिता विश्राम सिंह उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्र. 10 बाडी, 4 शिवशरण पिता बाबूलाल श्रीवास्तव उम्र 45 साल निवासी वार्ड क्र. 12 बम्होरी, 5 सादिक खान पिता बहाव खान उम्र 28 साल निवासी ब्रह्मा नगर उदयपुरा, 6 अबदेश पिता रमेंश सिंह ठाकूर उम्र 32 साल निवासी नोनिया बरेली थाना उदयपुरा, 7 निशार खान पिता मोह. समसुद्दीन उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र. ब्रह्मा नगर उदयपुरा, 8 देवेन्द्र चौधरी पिता कामताप्रसाद उम्र 25 साल निवासी नोनिया बरेली थाना उदयपुरा, 9 मुन्ने खॉं पिता बलदार खॉं उम्र 60 साल निवासी कालोनी कस्बा बम्होरी थाना बम्होरी, 10 अनिल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 47 साल निवासी वार्ड क्र. 07 पुराना बाजार बाडी, 11 दिलीप पिता लक्ष्मीनारायण लोधी उम्र 32 साल निवासी कुडाली बम्होरी, 12 जगदीश प्रसाद पिता खुशहाल कुशवाह उम्र 52 साल निवासी राम मंदिर के पास बम्होरी, 13 लक्ष्मीकांत बडोनिया पिता पुरषोत्तम उम्र 45 साल निवासी खरगोन थाना बरेली, 14 गोपाल सिंह राजपूत पिता काशीराम उम्र 45 साल निवासी माधामऊ थाना बरेली, 15 प्रदीप रजक पिता शंकरलाल रजक उम्र 42 साल निवासी छीपा मोह. बम्होरी थाना बम्होरी, 16 सुप्यार सिंह पिता हरकिशन सिंह शिल्पी उम्र 46 साल निवासी ग्राम अहमदपुर थाना बरेली, 17 केशव सिंह राजपूत पिता परमेश्वर सिंह उम्र 40 साल निवासी माधामऊ थाना बरेली, 18) गुड्डूलाल पिता मोहनसिंह अहिरवार उम्र 45 साल निवासी पेट्रोल पंप के पीछे खरगौन, 19 सीताराम पिता रामचरण राय उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र. 15 सरस्वती नगर सिलवानी, 20) ओमशंकर पिता राजाराम उपाध्याय उम्र 48 साल निवासी ठेका के सामने खरगौन का होना बताया ।
जप्तशुदा सामग्री चार पहिया वाहन 04, नगदी राशि 98,100 /- रूपये, मोबाईल 19 नग, चटाई 52 ताश के पत्ते।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, उनि रामप्रसाद गोहे, उनि दीपक वर्मा, उनि नेहा अहिरवार, सउनि रानी चौहान, प्रआर सुरेन्द्र इवने, प्रआर अनिल छाया, प्रआर संजय यादव, प्रआर नारायण भार्गव, आर अनिल अहिरवार, आर मुकेश पटेल, आर सुमित सिसौदिया, आर रोहित फौजदार, आर लोकेश की विशेष भूमिका रही है।



