सेन समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिलवानी। सेन समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने व अनेक लंबित मांगों की पूर्ति किए जाने की मांग को लेकर एकत्रित हुए सेन समाज के लोग तहसील कार्यालय पुहंचे। यहां पर उन्होंने तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को राज्यपाल के नाम मांगों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपकर मांगों के निराकरण का आग्रह किया। मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि सेन समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। संत शिरोमणि सेनजी महाराज की जन्म स्थली बांधवगढ़ में सेनजी महाराज की मूर्ति स्थापित की जाए। प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेन समाज की धर्मशाला, हाॅस्टल का निर्माण कराया जाए। इसके अतिरिक्त मांग पत्र में यह भी शामिल किया गया है कि केश शिल्पी बोर्ड का गठन किया जाए। स्वर्गीय कपूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाए। प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर सेन समाज की धर्मशाला का निर्माण कराया जाए। सेन जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए। इस दौरान सुरेश सेन, संजू सेन, भगवत सराठे, लखन सेन, लक्ष्मीनारयण सेन आदि मौजूद रहे।



