मध्य प्रदेश

योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी, अधिकारी मौन समग्र स्वच्छता अभियान में लगाया जा रहा है पलीता

सिलवानी। केन्द्र एवं राज्य षासन की अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक समग्र स्वच्छता अभियान में जनपद पंचायत सिलवानी द्वारा जमकर पलीता लगाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों में अधिकारियों के साथ मिलकर सरपंच, सचिव द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन के नाम पर बड़ी गड़बड़ी की गई है। पूरे मामलों में अधिकारियों का मौन गड़बड़ी मंे मिलीभगत होने की आषंका है। जनपद पंचायत सिलवानी के अंतर्गत आने वानी विभिन्न ग्राम पंचायतों में समग्र स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक स्वच्छता परिसर में हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक कार्य किए जा रहे है इसके अंतर्गत लीचपिट, नाडेप, षाकपिट का निर्माण किया जा रहा है। षासन की मंषानुरूप ग्रामीण अंचल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लागू की गई इन योजनाओं में धरातल पर अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। जनपद पंचायत क्षेत्र में लीचपीट 25 हजार की लगात से बनाए जा रहे है तो नाडेप 68 हजार की लगात एवं षाकपिट 20 हजार की लागत से बनाए जाने है। स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायतों को इनको बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, परंतु इनके निर्माण में कई ग्राम पंचायतों द्वारा मात्र खानापूर्ति की गई है। निर्धारित स्टीमेट एवं नक्षा के विपरीत ग्राम पंचायतों ने इनका निर्माण कर दिया तथा अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर इनकी राषि भी बड़े स्तर पर आहरण की गई है। जनपद क्षेत्र अंतर्गत बेगवा कला, सांईखेड़ा, उचेरा जमुनिया सहित कई पंचायतों इनका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इनमें अधिकतर ग्राम पंचायतों में बडे़ स्तर पर घटिया निर्माण किया जा गया है। ग्राम पंचायतों में योजना के क्रियान्वयन में हो रही इन गड़बडियों के प्रति स्थानीय प्रषासन द्वारा न तो माॅनिटरिंग की जा रही है और न ही किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई हो रही है। यहां तक की ग्राम पंचायतों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलीभगत कर कार्य को पूर्ण दर्षाकर राषि का आहरण किया गया है। पंचायतों में किए जा रहे कार्यों की यदि बारीकी से जांच की जाए तो बड़ी गड़बड़ी सामने आ जाएगी।

Related Articles

Back to top button