नगर के व्यापारियों के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

सिलवानी। दीपावली पर सिलवानी में फटाका दुकानें लगाने के लिए बाहरी व्यापारियों को नगर के व्यापारियो द्वारा विरोध किया जा रहा है जिसकी शिकायत बाहर के व्यापारियों ने एसडीएम पीसी शाक्य को ज्ञापन सौंप कर दुकानें लगवाने की मांग की है।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अतिशबाजी फटाका व्यापारी ग्राम सांईखेड़ा के निवासी है सभी प्रार्थीगण नगर परिषद् सिलवानी के अंतर्गत हेलीपेड ग्राउन्ड पर लगभग 10 साल से आतिशबाजी, बम फटाका, दुकान का व्यापार करते आ रहे है।
सिलवानी के फटाका व्यापारियों द्वारा हम व्यापारियों का विरोध किया जा रहा है कि यहां पर सिर्फ सिलवानी वालों की दुकाने लगेगी न कि बाहर से अन्य किसी व्यापारियों व्यक्तियों को दुकानें नहीं लगाने देंगे।
हम सभी आतिशबाजी फटाका व्यापारी का लायसेंस सिलवानी का है। सिलवानी के फटाका व्यपारियों के अनुसार हम सभी शर्तों को मान्य करने हेतु तत्पर है जिसमें पहले के अनुसार पर्ची पहला स्थान जिसका आ सके, शर्तों को मानने के लिये तैयार है।
ज्ञापन सौंपने वाले वालों में मनीष पाल, आकाश, बलराम गौर, शिवकुमार, प्रेमनारायण, राहुल गौर, मोहन राय, अमरसिंह, मयंक राय, विष्णु राय, सुनील, संदीप कुर्मी, प्रदीप गौर आदि फटाका व्यापारी उपस्थित रहे।



