मध्य प्रदेशव्यापार

सकल सनातन व्यापार संघ का पुनर्गठन, गजेन्द्र गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया

सिलवानी। गुरुवार को श्री हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा में नगर के सकल सनातन व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन व्यापारियों की बहुलता होने के बाद भी भागीदारी में पक्षपात, पूर्व के व्यापार महासंघ में सीमित लोगो एवं बड़े व्यापारियों को स्थान देने। छोटे व्यापारियों की उपेक्षा करने जैसे विषयों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से सकल सनातन व्यापार संघ का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी बात को रखते वर्तमान परिवेश सकल सनातन व्यापार महासंघ के पुनर्गठन पर जोर दिया गया और व्यापार की परिभाषा को परिभाषित किया गया। इस संगठन में फुटपाथ पर सब्जी, चाय, पान दुकान चलाने से लेकर बड़ी दुकानों और शोरूम का संचालन करने वालों को एक ही बैनर के नीचे कार्य करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से सकल सनातन व्यापार संघ के अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र गुप्ता को चुना गया। वही समिति के गठन हेतु आगामी बैठक 17 दिसंबर रविवार को रात्रि 8 बजे श्री हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र गुप्ता को चुने जाने पर बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने तिलक, फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। एवं एक दूसरे मुंह मीठा कर शुभकानाए दी। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन भी आगामी बैठक में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button