मध्य प्रदेश

एनएसएस शिविर में जन जागरण रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

सिलवानी । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर ग्राम चिचोली में सात दिवसीय लगा हुआ है शिविर के पांचवे दिन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा एक विशाल जन जागरण रैली का आयोजन किया गया जिसमें शिविर की थीम मेरा युवा भारत डिजिटल साक्षरता को लेकर के यह कैंप सिलवानी तहसील के ग्राम चिचोली में लगाया गया है। और पांचवे दिन में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए । ग्राम पंचायत सरपंच शिवराजसिंह रघुवंशी, मदनमोहन शर्मा, जगदीश रघुवंशी, शिवराज पटेल, घनश्याम रघुवंशी, रमेश मसब, मुन्ना प्रजाति, घनश्याम जाटव, मोहन रघुवंशी, भगवान दास रघुवंशी, शिवेंद्र पटेल, मथुरा प्रसाद रघुवंशी, हाकम सिंह रघुवंशी, ओमकार रघुवंशी, सम्मिलित हुए। आयोजन में शासकीय महाविद्यालय सिलवानी की छात्र-छात्राओं के द्वारा गांव की चौपाल पर स्वच्छता अभियान को लेकर दो नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गए जिसमें संदीप यादव, रितेश कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, संजना सेन, सुहानी रैकवार, प्रिया शर्मा, पूजा काकोरिया ने अभिनय किया और पाउच, पन्नी, पॉलिथीन प्रकृति के दुश्मन तीन के नारे के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश दिया वहीं अगली चौपाल पर शासकीय महाविद्यालय सिलवानी के डॉ. विपिन सोनी के द्वारा डिजिटल साक्षरता पर व्याख्यान दिया गया रैली आगे बड़ी और अगले चौराहे पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति को लेकर एक और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसको प्रीति कड़िया, प्रियंका आदिवासी, पूजा ठाकुर, वंदना ठाकुर, पूजा कड़िया, दीपिका निशा और संजना ने प्रस्तुत किया। विदित हो कि यह सात दिवसीय शिविर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा ने बताया कि पांचवे दिन में विभिन्न आयामों को लेकर गांव के सभी गणमान्य नागरिकों के साथ सामुदायिक भावना को प्रेरित कर अपने गांव को कैसे विकसित कर सकते हैं इसका प्रयास कर रहे है, यह सात दिवसीय शिविर में महिला बिंग की अधिकारी डॉ. अभिलाषा ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें गांव वालों का जो सहयोग प्राप्त हुआ है उसके लिए यह इकाई हमेशा अपने स्मरण में रखेगी आयोजन में स्मिता चौरसिया, डॉ रामानुज रघुवंशी, ओपी वर्मा, राघवेंद्र राजपूत, कमलेश पटेल, केशव बंसल, सुमित बाजपेई ने भरपूर सहयोग किया। कार्यकम को सरपंच शिवराज सिंह रघुवंशी ने संबोधित किया और यह बताया कि यह आयोजन गांव में जन जागरूकता का कार्य कर रहा है भारी मात्रा में ग्रामीण एनएसएस इकाई शासकीय महाविद्यालय सिलवानी को अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button