पर्यावरणमध्य प्रदेश

पर्यावरण दिवस पर रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पर्यावरण दिवस 5 जून को नगर पालिका परिषद द्वारा पर्यावरण को संरक्षण देने का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए एक रैली निकली गई जो नगर पालिका कार्यालय से शुरू की गई और बस स्टेण्ड तक गई। रैली में पर्यावरण संरक्षण करने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पेडों के ना कटाने इत्यादि के संदेश दिए जाकर लोगों को जागृत किया गया।
साथ ही नगर पालिका द्वारा प्रतिबंधित पालीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही करते हुए आठ दुकानदारों पर सोलह सो रुपए का जुर्माना लगाया गया।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा, प्रदूषणबोर्ड अधिकारी पाटीदार, नगर पालिका कर्मचारी सतीश सक्सेना, शाहिद खान, सफाई दरोगा दिनेश सपेरा, रघुवीर वाल्मीकि इत्यादि साथ थे।

Related Articles

Back to top button