भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव मदद का दिया भरोसा
मूसलाधार बारिश से कई गांवों में तबाही, मकान और गृहस्थी का भारी नुकसान
सिलवानी। क्षेत्र में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई गांव जलमग्न हो गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ की चपेट में आने से ग्रामीणों के मकान, अनाज, फसलें और घरेलू सामान बह गए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक रामपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने ग्राम साईंखेड़ा कीरतपुर ऊषापुर तथा पड़रिया खुर्द ग्रामीण में जाकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर । बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
दौरे के दौरान श्याम साहू ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क कर तत्काल राहत कार्यों को तेज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़े हैं और बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पार्टी स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के माध्यम से उन्हें शीघ्र ही आवश्यक राहत सामग्री, आर्थिक सहायता तथा पुनर्वास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
मंडल अध्यक्ष के साथ ग्राम पंचायत कीरतपुर सरपंच सतपाल धाकड़, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजमेर यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी राधेश्याम साहू तथा ओमपाल उपस्थित रहे।



