बरौदा में विधायक ने किया यज्ञशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पचपेढ़ी, ग्राम पंचायत मंगेली और ग्राम पंचायत बरौदा में 5 लाख 15 वें वित्त और विधायक निधि से 5 लाख एवं 15 वें वित्त से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत पचपेढ़ी में पेवर ब्लॉक प्राथमिक शाला पकरिया में विधायक निधि से 5 लाख से निर्माण कार्य होगा, सीढ़ी निर्माण कार्य शिव मंदिर के लिए 15 वें वित्त से 4 लाख स्वीकृत हुए। ग्राम पंचायत मंगेली के देमापुर में सामुदायिक भवन का निर्माण 15 वें वित्त से 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए, बिछिया में सीसी सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख और 15 वें वित्त 5 लाख रूपये का निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे के द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, जितेन्द्र अरोरा, संतोष दुबे, सत्यनारायण पाण्डेय, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, संदीप सोनी,योगेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रहलाद सोनी,जनपद सीईओ यजुर्वेद कोरी, शिवचरण पटेल, संजय दाहिया, रतिराम कोल, कुलदीप तिवारी, संदीप अग्रहरि, धनंजय मिश्रा, मनीष मिश्रा, रोजगार सहायक अंकित पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।



