झांकी दर्शन करने जा रहे बाइक सवार को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
सिलवानी । शनिवार की ग्राम चिल्ली के युवा बाइक से देवी झांकियों के दर्शन करने के लिए उदयपुरा जा रहे थे कि गांव से राजमार्ग 44 पर निकले ही थे कि उदयपुरा की ओर से आ रहे रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया, जहां डॉक्टर ने जांच कर उपरांत एक युवक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे घायल का इलाज किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि 8 बजे लगभग जैथारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्ली के चार युवा दो बाइक पर सवार होकर देवी झांकियों के दर्शन करने उदयपुरा जा रहे थे कि ग्राम से राजमार्ग 44 के लिए मुड़कर निकले ही थे कि उदयपुरा की ओर से आ रहे हाइवा डंपर क्रमांक एमपी 15 एचए 1202 ने टक्कर मार दी। पेंशन प्रो बाइक के चालक विकास ठाकुर पिता गौतम ठाकुर आदिवासी उम्र 25 की मौत हो गई वही बाइक पर सवार पवन आदिवासी पिता निहाल आदिवासी उम्र 17 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, डॉ. एचएम मांडरे ने विकास ठाकुर को मृत घोषित कर दिया वही घायल पवन ठाकुर का इलाज किया जा रहा है।
बीएमओ डॉ. एचएन मांडरे ने बताया कि दुर्घटना में विकास ठाकुर की मौत हो गई, पवन आदिवासी के दोनो पैरो में गंभीर चोटे है, जिनका उपचार किया जा रहा है।
सूचना मिलने पर सिलवानी थाना प्रभारी डीपी सिंह पर पहुंचे और डंपर को जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और घायलो सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर डंपर को जप्त किया गया है, डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।



