मध्य प्रदेशराजनीति

चौरसिया समाज का जनसंपर्क तगडा व व्यापक है जिसके कारण वह लोगों को प्रेरित व प्रभावित कर सकता है : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । चौरसिया समाज एक ऐसी समाज है जिसका पान व्यवसाय आम लोगों से जुड़ा हुआ होता है उसका जनसंपर्क काफी व्यापक और तगड़ा होने के कारण वह आम लोगों के जनसंपर्क में रहता है लोगों को प्रभावित व प्रेरित भी करता है।
उक्त बात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को शिवाजी नगर भोपाल में स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पान उत्पादक एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ चौरसिया तंबोली प्रतिनिधि सम्मेलन में कही । चौरसिया समाज के विशाल सम्मेलन में पूरे मध्यप्रदेश से जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी सहित प्रकोष्ठ के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे । मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित माननीय कमलनाथ का चौरसिया समाज की ओर से बड़ी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर नीखरा और जेपी धनोपिया विशेष रूप से उपस्थित थे । मध्य प्रदेश कांग्रेस पान उत्पादक एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत चौरसिया ने सभा को संबोधित करते हुए समाज हित की 20 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन माननीय कमलनाथ को सौंपा । जिस पर प्रकाश डालते हुए कमलनाथ ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें अपनी सरकार बनते ही पूरा करने का भरोसा दिलाया । सम्मेलन में सागर जिला से सीताराम पचकौडी सहित अनेक लोगों ने सम्मिलित होकर कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौरसिया के द्वारा जो समाज जोड़ो अभियान चलाया गया उसमें समाज को एकत्र करने में वह सफल हुए हैं। जिसका परिणाम है आयोजित प्रकोष्ठ का प्रथम सम्मेलन अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ । कमलनाथ जी के समाज के प्रति स्नेह और विश्वास की भावना से समाज में कांग्रेस के प्रति आस्था बढ़ी है। कमलनाथ जी ने कहा कि 4 महीने बाद चुनाव होने वाले हैं अब विश्वास विकास और भरोसे की सरकार आने वाली है।
इस अवसर पर सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, रामेश्वर नीखरा, जेपी धनोपिया, बसंत चौरसिया प्रांतीय अध्यक्ष ने संबोधित किया। सम्मेलन में सागर जिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश चौरसिया, प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन लाल चौरसिया, जिसमें प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य गिरधारी चौरसिया, सुक्के चौरसिया, अन्नू चौरसिया, गजेंद्र सिंह सहित अनेक लोग सम्मेलन में सम्मिलित हुए ।कांग्रेस भवन का सभागार प्रकोष्ठ के प्रदेश भर से आए सदस्यों से खचाखच भरा था।

Related Articles

Back to top button