MP braking News : अस्थाई कर्मचारी होंगे नियमित, वन मंत्री विजय शाह ने की घोषणा
भोपाल । एमपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वन विकास निगम के अस्थाई कर्मियों के लिए सुखद खबर है। वन मंत्री विजय शाह ने वन विकास निगम की स्थाई कर्मियों को नियमित करने की घोषणा की है। बता दे मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम में आदिवासी नेता माधव सिंह डाबर को अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह उपाध्यक्ष बनाया गया था। सोमवार को इन्हीं के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम भोपाल के चार इमली स्थित फॉरेस्ट के साउथ में आयोजित किया गया था। जहां वन मंत्री विजय शाह ने बड़ी घोषणा की।
लंबे समय से बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पद नहीं मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रहे थे, ऐसे में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे नेताओं की नाराजगी को दूर करते हुए उन्हें निगम मंडलों में एडजस्ट करना शुरू कर दिया। चार इमली स्टेट फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल हुए वन मंत्री विजय कुंवर शाह ने कहा कि हमारे बहुत से अस्थाई कर्मचारी हैं उन्हें स्थाई नियुक्ति चाहिए। आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने की खुशी में मैं ये घोषणा करता हूं कि 1 अप्रैल से जितने भी चतुर्थ श्रेणी के अस्थाई कर्मचारी हैं, वह सब परमानेंट हो जाएंगे। इनकी 3-3 हजार वेतन भी बढ़ जाएगा और यह सब नियमित हो जाएंगे।



