मध्य प्रदेश

मुकेश कुशवाहा हुआ गुम, परिजनो ने की रिपोर्ट

सिलवानी । तहसील सिलवानी के ग्राम वीकलपुर निवासी मुकेश कुशवाहा पिता वीरेन्द्र कुशवाहा उम्र लगभग 38 साल 4 नवम्बर 2024 को रात्रि 8 बजे से भोपाल के रत्नागिरी तिराहे अयोध्या बाईपास से गुमशुदा हो गये है । जिन्हे तलाश करने पर नहीं मिलने पर परिजनो द्वारा 6 नवम्बर को पुलिस थाना पिपलानी, भोपाल में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिसे दिखे या कोई सूचना मिले तो मोबाइल नो. 9826143914, 9098954181 सूचित करे।

परिजनो ने बताया कि मुकेश कुशवाहा मंडीदीप की प्रायवेट कंपनी में काम करता है और दीपावली की छुट्टी में अपने गांव आया था। जो 4 नवम्बर को बीकलपुर तहसील सिलवानी से अपने भाई सुरेन्द्र कुशवाहा के साथ जाने के मंडीदीप जाने के निकला था और अयोध्या बाईपास पर उत्तर गया था, उसे मंडीदीप जाना था, जबकि सुरेन्द्र कुशवाहा को सीहोर जाना था। इसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद हो गया है।

Related Articles

Back to top button