दो बाइको की आमने सामने भीषण भिडत, दोनो चालको की दर्दनाक मौत
आमने सामने भिड़ी बाइक, सड़क पर बिखरा खून
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर थाना अंतर्गत ग्राम बरकोटी स्टेण्ड के पास दो बाइक की आमने सामने की हुई भीषण टक्कर में हुए इस दर्दनाक हादसे में एक की मौत मोके पर ही हो गई जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत अत्यंत गंभीर होने पर तुरंत उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक आदिवासी महका पिपरिया की मौके पर मौत हो गई वही बरकोटी स्टैंड निवासी पटेल कुचबंदिया की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया था, मृतक अपनी लड़की को ससुराल छोड़ने बिलहरा जा रहा था इस दौरान गौरझामर थाना अंतर्गत एनएच 44 बरकोटी के पास गलत साइड से आ रही बाइक से आमने सामने से टकरा गई, हादसे में महिला को मामूली चोट आई है।



