धार्मिकमध्य प्रदेश

श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ को लेकर ग्राम रिंवझा पहुंचे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज

यज्ञ स्थल का किया निरीक्षण 3 मई को रिंवझा ग्राम में होगा महायज्ञ का आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा मझौली मार्ग स्थित ग्राम रिवंझा में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का शुक्रवार को अपने ही गृहग्राम रिंवझा में पहुँचकर होने वाले 3 मई 2025 से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं कथा को लेकर उपस्थित शिष्यों के साथ कथा स्थल का निरीक्षण किया।
महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि रिंवझा हमारी जन्मस्थली है और यहाँ लगभग 60 वर्षों में कभी यज्ञ का कोई आयोजन नही हुआ । ये मेरी दिली इक्छा रही है कि हमारी जन्मभूमि में भी एक यज्ञ का आयोजन होना चाहिए, परन्तु प्रभु इक्छा से संयोग नही बन पा रहे थे। परन्तु गत माह बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने जब हमारे गौरी गोपाल आश्रम पहुंचे तो उन्होंने सिहोरा में यज्ञ करने का आग्रह करते हुए मेरी जन्मस्थली पर यज्ञ करने की जिज्ञासा को प्रेरित कर जगा दिया। जिसके उपरांत 3 मई 2025 को ग्राम रिंवझा में भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा कथा का आयोजन किए जाने की तिथी प्रभु इक्छा अनुसार निधार्रित हुई है। जिसकी कलश यात्रा 2 मई को पचपेढ़ी मंदिर पोंडा से प्रारम्भ होकर कलश यात्रा कथा स्थल तक बैण्ड बांजों के साथ पहुँचेगी। इस दौरान भव्य अनुष्ठान का शुभारंभ होगा।
दक्षिण भारत से पहुचेंगे यज्ञाचार्य
महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि रिंवझा में होने जा रहे इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में दक्षिण भारत के प्रसिद्ध यज्ञाचार्याें द्वारा आहुतियां दी जाएगी, साथ ही स्थल निरीक्षण के दौरान महाराज द्वारा इस होने वाले भव्य अनुष्ठान में श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, भोजन प्रसादी, पार्किंग विधुत प्रकाश आदि व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर यज्ञ में दूर दराज से पहुँचने वाले संत महात्माओं और श्रद्धालुओं के रुकने भोजन आदि की व्यवस्था पर भी चर्चा रखीं। उपस्थित सभी ने श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं कथा में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की।
इस दौरान बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डे, नीलू बाजपेई, दिनेश चौरसिया, अमित दीक्षित, तनवीर खान, भूरा भैया, परमू ठाकुर, पवन ठाकुर, सहित शिष्यगण सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button