मध्य प्रदेश

हमीदिया अस्पताल पहुंचे राष्‍ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष, रायसेन में दो गुटों के संघर्ष में घायल बच्चों का जाना हालचाल

भोपाल। रायसेन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सांप्रदायिक दंगा करार दिया है। कानूनगो रविवार को भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती चार बच्चों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि चार बच्चों में से एक बच्चे की हालत गंभीर है. कानूनगो ने मीडिया से बात करते हुए बच्चों के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चे इस घटना के बाद से डरे हुए हैं, उनको काउंसलिंग की जरूरत है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की बच्चों की काउंसलिंग कराई जाए। उसके बाद ही उनके बयान लिए जाएं। रायसेन जिले के सिलवानी तहसील के खमरिया गांव में दो गुटों में विवाद हुआ था। इसमें गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, वहीं घटना में कुछ बच्चे भी घायल हुए थे। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button