मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय स्तर के प्रवचनकार पं. प्रेम मूर्ति पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने आचार्य डॉ रामाधार जी उपाध्याय से भेंट की
सिलवानी । बीकलपुर ग्राम में राष्ट्रीय स्तर के मानस कथाकार, परम पूज्य प्रेम मूर्ति प्रेम भूषण जी महाराज ने आचार्य डॉ रामाधार उपाध्याय के स्वास्थ्य लाभ के संदर्भ में उनसे भेंट करने के लिए आये एवं उन्होंने आचार्य डॉ रामाधार जी उपाध्याय से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं परम पिता परमेश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कामना की, कि आपको परमेश्वर श्री सीताराम जी शीघ्र स्वस्थ करें, जिससे कि हम पुनः आपसे भेंट करके, आपका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे । इस अवसर पर आचार्य रामाधार जी उपाध्याय के अनेक शिष्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।पंडित राम कृपाल उपाध्याय ने समस्त आगंतुक सज्जनों का एवं पूज्य प्रेमभूषण जी का आभार व्यक्त किया।



