मध्य प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ता का हो एक ही लक्ष्य बूथ बने मजबूत

बूथ विस्तारक अभियान के तहत कार्यकर्ता बैठक संपन्न
सिलवानी। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि प्रत्येक गांव का प्रत्येक बूथ मजबूत हो। बूथ के तहत आने वाले मतदाताओं व सभी ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया जाए। बल्कि दी जा रही योजनाओं की जानकारी भी देकर योजना के लाभ से लाभांवित किए जाने का कार्य भी किया जाए। बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत नगर के 4 शक्ति केंद्रों की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद बैठक प्रभारी दिलीप चौकसे व धर्मेंद्र राजपूत उदयपुरा ने व्यक्त किए। वह भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला की विशेष मौजूदगी में मार्केटिंग सोसायटी भवन में रविवार को आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रारंभ में अतिथियों सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व अन्य कार्यकर्ताओं ने भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान संतोष जैन एडवोकेट, सलीम काजी, लखन चंदेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button