मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण 15 फरवरी 2025 से ग्राम भनपुरा कला, उमरियापान प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत बरेली में महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे के संरक्षण में कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रथम दिवस पर भनपुरा कला प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन बरेली पंचायत सरपंच निर्मला सिंह एवं सहयोगी वीरप्रताप सिंह, अजय कुमार यादव एवं प्राथमिक विद्यालय प्राचार्य मोनी हल्दकार एवं मदनलाल कोल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुर्गा उपाध्याय एवं कार्यक्रम अधिकारी डा अभिलाषा चौरसिया, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डा राजाराम सूर्यवंशी द्वारा सरस्वती पूजन से शुभारंभ किया गया। सीनियर वालंटियर साक्षी यादव एवं गीतांजलि चौरसिया द्वारा सरस्वती गायन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का परिचय डॉ राजाराम सूर्यवंशी द्वारा कराया गया एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया द्वारा सात दिवसीय शिविर की भूमिका एवं परियोजना कार्य के बारे में अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम सभी स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button