धार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग सोमवार, 17 फरवरी 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
सोमवार 17 फ़रवरी 2025
महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 विक्रम संवत : 2081 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – फाल्गुन मास
🌔 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – सोमवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि 04:53 AM तक उपरांत षष्ठी
📝 तिथी स्वामी – पंचमी के देवता हैं नागराज। इस तिथि में नागदेवता की पूजा करने से विष का भय नहीं रहता, स्त्री और पुत्र प्राप्ति होती है। यह लक्ष्मीप्रदा तिथि हैं।
💫 नक्षत्र – चित्रा – पूर्ण रात्रि तक
🪐 नक्षत्र स्वामी – चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह और अधिष्ठाता देव विश्वकर्मा हैं। तथा चित्रा नक्षत्र के देवता त्वष्टा हैं जो एक आदित्य हैं।
⚜️ योग – शूल योग 08:54 AM तक, उसके बाद गण्ड योग
प्रथम करण : कौलव – 03:33 पी एम तक
द्वितीय करण – तैतिल – 04:53 ए एम, फरवरी 18 तक गर
🔥 सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 01:42:00 P.M से 02:59:00 P.M बजे तक
⚜️ दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
🤖 राहुकालः- आज का राहु काल 08:30:00 A.M से 09:52:00 A.M बजे तक
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:26:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:36:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:16 ए एम से 06:07 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:41 ए एम से 06:58 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:28 पी एम से 03:13 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:10 पी एम से 06:36 पी एम
🎆 सायाह्न सन्ध्या : 06:13 पी एम से 07:29 पी एम
💧 अमृत काल : 12:22 ए एम, फरवरी 18 से 02:10 ए एम, फरवरी 18
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:09 ए एम, फरवरी 18 से 01:00 ए एम, फरवरी 18
🚓 यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक संजय राजाराम पुण्य तिथि, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतीश शर्मा पुण्य तिथि, गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल स्मृति दिवस, भारतीय क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के शहीद दिवस, भारतीय फ़िल्म निर्देशक रविना टंडन जन्म दिवस, प्रतिद्ध राजनीतिज्ञ के. चन्द्रशेखर राव जन्म दिवस, प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा पुण्य तिथि, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर पुण्य तिथि, उत्पादकता सप्ताह
✍🏼 तिथि विशेष – पञ्चमी तिथि को बिल्वफल त्याज्य बताया गया है। पञ्चमी तिथि को खट्टी वस्तुओं का दान और भक्षण दोनों ही त्याज्य है। पञ्चमी तिथि धनप्रद अर्थात धन देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह पञ्चमी तिथि अत्यंत शुभ तिथि भी मानी जाती है। इस पञ्चमी तिथि के स्वामी नागराज वासुकी हैं। यह पञ्चमी तिथि पूर्णा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह पञ्चमी तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ और कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायीनी मानी जाती है।
🌷 Vastu tips 🌹
वास्तु शास्त्र के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक यानी बिजली से जुड़े सामान या गर्मी उत्पन्न करने वाले उपकरणों को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पुत्र पिता की आज्ञा नहीं मानता और उनका अपमान करता है। साथ ही बेडरूम में कभी भी कांच या मिरर ऐसी जगह पर न रखें जहां से बेड दिखता हो। इससे घर में निगेटिव एनर्जी फैलती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा यदि आपका प्लॉट उत्तर व दक्षिण दिशा की ओर से संकरा तथा पूर्व व पश्चिम दिशा में लंबा है तो ऐसी जगह को सूर्य़भेदी कहा जाता है। आपके प्लॉट या घर की यह बनावट भी पिता-पुत्र के संबंधों में अनबन की स्थिति पैदा करने वाली होती है।
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ और बीटरूट शामिल करें
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ और चुकंदर बेहद फायदेमंद हैं।
ये नैचुरल क्लेंज़र का काम करते हैं और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालते हैं।
पालक, धनिया, पुदीना और मेथी जैसे पत्तेदार साग एंजाइम्स को बढ़ाकर लिवर की सफाई करते हैं।
बीटरूट में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो लिवर सेल्स को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं।
👉 टिप: अपने सलाद में नींबू और जैतून का तेल डालें, जिससे डिटॉक्स प्रभाव बढ़ेगा।
🍁 आरोग्य संजीवनी ☘️
अश्वगंधा और शिलाजीत: प्रोस्टेट के लिए रामबाण अश्वगंधा और शिलाजीत पुरुषों की संपूर्ण प्रजनन और मूत्र प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। अश्वगंधा प्रोस्टेट की सूजन को कम करता है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है, जबकि शिलाजीत शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और प्रोस्टेट ग्रंथि को स्वस्थ रखता है।
➡ कैसे सेवन करें? रोज सुबह और रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ अश्वगंधा चूर्ण (1 चम्मच) और शिलाजीत रसायन (1 चुटकी) लेने से लाभ होता है।
कद्दू के बीज और टमाटर: प्रोस्टेट के लिए सुपरफूड्स कद्दू के बीज में ज़िंक, मैग्नीशियम और फाइटोस्टेरोल होते हैं, जो प्रोस्टेट की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जो प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है।
➡ कैसे सेवन करें? रोजाना 1-2 चम्मच भुने हुए कद्दू के बीज खाएँ और सलाद या जूस के रूप में टमाटर का सेवन करें।
📖 गुरु भक्ति योग_ 🕯️
एक ब्राह्मण दंपति था बहुत गरीब था उसको कोई संतान नहीं थी बहुत दुखी रहता था और हनुमान जी की पूजा किया करता था एक दिन पूजा करने के लिए जंगल में चला गया तुम ब्राह्मण दंपति की जो पत्नी थी वह भी हनुमान जी की पूजा करते थे उसने हनुमान जी से बोला मैं आज भोग लगाना भूल गई भगवान अगले हफ्ते में भोग लगा के ही खाना खाऊंगी उसके बाद 6 दिन गुजर गए दंपति की पत्नी उनकी पत्नी बीमार पड़ गई हनुमान जी सपने में उसको एक पुत्र दिया जिसका नाम मंगल था उसके बाद हनुमान जी ने बताया कि आज से तुम्हारा पुत्र तुम्हारी बहुत सेवा करेगा कुछ भी कुछ दिन के पश्चात ब्राह्मण जंगल से वापस आया देख मेरे घर में एक बालक इसका नाम मंगल था उन्होंने अपनी पत्नी से पूछा है किसका बच्चा है उनकी पत्नी ने जवाब दिया की हनुमान जी ने फिर मुझे बच्चा दिया जिसका नाम मंगल है ब्राह्मण को विश्वास नहीं हुआ और बच्चे को लेकर एक कुएं के पास गए कुएं में धक्का दे दिया घर पर आकर अपनी पत्नी से पूछने लगेगी मंगल किधर गया पीछे से मंगल आगे ब्राह्मण को बहुत आश्चर्य हुआ बाद में रात में हनुमान जी ने सपने में दिखाए कि यह बच्चा में खुश होकर आपकी पत्नी को दिया है आप लोग की बहुत सेवा की करेगा तब ब्राह्मण को बहुत खुशी बहुत पसंद होगा गय मंगलवार का जो पूजा करता है हनुमान जी की कृपा का पत्र होता है
•••••✤••••┈••✦👣✦•┈•••••✤•••••
⚜️ पञ्चमी तिथि में शिव जी का पूजन सभी कामनाओं की पूर्ति करता है। आज पञ्चमी तिथि में नाग देवता का पूजन करके उन्हें बहती नदी में प्रवाहित करने से भय और कष्ट आदि की सहज ही निवृत्ति हो जाती है। ऐसा करने से यहाँ तक की कालसर्प दोष तक की शान्ति हो जाती है। अगर भूतकाल में किसी की मृत्यु सर्पदंश से हुई हो तो उसके नाम से सर्प पूजन से उसकी भी मुक्ति तक हो जाती है।।

Related Articles

Back to top button