मध्य प्रदेश

कचरा वाहन में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

मां का दिल का टुकड़ा कचरा वाहन में
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले की नगर परिषद बरेली के कचरा वाहन में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया।
शुक्रवार की सुबह नगर परिषद का कचड़ा वाहन वार्ड नंबर 13 और 14 वार्ड नंबर से कचड़ा इक्ट्ठा कर रहा थी तब कचड़ा वाहन में कचड़ा डालने आयी महिला को कचड़ा वाहन से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो उसने कचरा वाहन के ड्राइवर को सूचना दी तब उसे देखने पर ज्ञात हुआ कि वाहन में जीवित नवजात बालिका शिशु मौजूद है, नवजात के मिलने से बरेली नगर सनसनी फैल गई है।
कर्मचारी ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बालिका को तुरंत सिविल हॉस्पिटल बरेली में भर्ती कराया।
फिलहाल शिशु की स्थिति स्वस्थ बताई जा रही है।
बीएमओ डॉ हेमंत यादव ने बताया नवजात बच्ची के पूरे शरीर पर खरोंच के निशान है। डॉक्टर टीम की देखरेख में इलाज चल रहा है, बालिका स्वस्थ बताई जा रही हैं।
थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि नवजात को कचरा वाहन में किसने और क्यों डाला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
इस अमानवीय कृत्य की स्थानीय लोगों ने कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button