मध्य प्रदेश

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल द्वारा हर्ष धाकड़ एवं प्रीती धाकड़ को ‘डैफोडिल्स यशस्वी’ छात्रवृत्ति सम्मान

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की सीबीएसई शाखा में अध्ययनरत कक्षा बारहवीं के छात्र हर्ष धाकड़ पिता स्व. योगेन्द्र सिंह एवं कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रीती धाकड़ पिता स्व. जसवंत सिंह को विद्यालय की ओर से ‘डैफोडिल्स यशस्वी’ छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया ।
इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत दोनों विद्यार्थियों को क्रमश पचास पचास हज़ार रूपये की राशि प्रदान की गई, जो उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता, परिश्रम और प्रतिबद्धता को मान्यता देने हेतु दी गई है ।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक कौशलेन्द्र रघुवंशी ने बताया, हमारा मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को बढ़ावा देना है । डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल हमेशा से ही प्रतिभाशाली छात्रों को आगे लाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है ।
संस्था का यह कदम न केवल छात्रों के भविष्य को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देता है । विद्यालय द्वारा दी जा रही इस प्रकार की छात्रवृत्तियाँ विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त समर्थन हैं जो प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ रहे हैं ।
विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं ।

Related Articles

Back to top button