क्राइम
नोहटा पुलिस की बड़ी सफलता हत्या के ईनामी आरोप पकड़ा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । जिला दमोह के थाना नोहटा अतंर्गत दिनांक 15 नम्बवर 24 को थाना नोहटा अंतर्गत ग्राम हरदुआ मानगढ़ में हुई भरत दुबे की हत्या में फरार मुख्य आरोपी भारतसिंह लोधी पिता थानसिंह लोधी उम्र 33 साल निवासी ग्राम हरदुआ मानगढ़ को पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, एसडीओपी तेंदूखेड़ा के निर्देशन में थाना नोहटा पुलिस द्वार दिनांक 22 दिसंबर 24 को गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था,आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर,सउनि पवन तिवारी, सउनि माधव राय,सउनि मनीष यादव, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र दुबे, आरक्षक प्रमोद, आर हरिसिंह व कुलदीप तथा साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



