राष्ट्रीय गान के अपमान के मामले में शाला प्रभारी सुनीता मिश्रा को नोटिस
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी तीन दिवस में मांगा है शाला प्रभारी से जवाब
संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला बेगबा कला का है मामला
सिलवानी । राष्ट्रगान के समय सावधान खड़े होकर राष्ट्रगान का सम्मान करना भारत के हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है
लेकिन वर्तमान समय में शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले शिक्षक ही राष्ट्रगान के सम्मान की जगह राष्ट्रगान का अपमान करने में लगे है । जानकारी के अनुसार संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या सिलवानी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला वेगबा कलां में 22, छात्र अध्ययन कर रहे हैं जवकी स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं वर्तमान समय में शाला प्रभारी सुनीता मिश्रा के द्वारा
वीते दिनों प्राथमिक शाला वेगबा कला के शाला प्रभारी द्वारा स्कूल में राष्ट्रगान के उपरांत अपमान करने का मामला सामने आया है जिसमे सुनीता मिश्रा अपनी नेतिक जिम्मेदारी भूल गई और राष्ट्रगान के दौरान वे आराम से कुर्सी पर बैठी रही। जबकि स्कूल के विद्यार्थी तथा स्कूल में पदस्थ अन्य शिक्षक विद्याचरण श्रीवास्तव सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान करते रहे ।
जवकी राष्ट्रगान के समय शाला प्रभारी सुनीता मिश्रा कुर्सी पर बैठी रही जिसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक को व्हाट्सएप किया गया था इसके उपरांत डीडी रजक द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सिलवानी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रानी अहिरवार को निर्देशित कर प्राथमिक शाला वेगबा कलां शाला प्रभारी सुनीता मिश्रा को नोटिस जारी करने तथा जांच करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके उपरांत सिलवानी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रानी अहिरवार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में प्राथमिक शाला वेगबा कलां स्कूल पहुंच कर निरीक्षण कर शाला प्रभारी सुनीता मिश्रा को नोटिस जारी कर तीन दिवसों में जवाब मांगा है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक का कहना है कि स्कूल में राष्ट्रीय गान के दौरान शिक्षिका कुर्सी पर बैठी थी जिसकी शिकायत उपरांत संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया हैं संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की दिशा में शिक्षिका पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।



