मां नर्मदा जी की गोद में मना क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का जन्मदिन
सिलवानी । पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का जन्मदिन उनके गृह क्षेत्र उदयपुरा तहसील के बोरास घाट स्थित पुण्य सलिला मां नर्मदा के तट पर धार्मिक वातावरण में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। मां नर्मदा के पावन तट पर सर्वप्रथम सुंदरकांड का आयोजन किया गया साथ ही सैकड़ों संत महात्माओं, पुरोहितों, ब्राह्मणों एवं धर्माचारियों के साथ रामपाल सिंह ने भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ का मां नर्मदा जल से मस्तकाभिषेक कर पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात सिंह ने गौ माता, ब्राह्मणों, कन्या एवं उपस्थित संत महात्माओं के चरण वंदना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें यथा श्रद्धा दान दक्षिणा देकर भोजन कराया।
जन्मदिन में उमड़ा जन सैलाब
रामपालसिंह के पूजा अर्चना तत्पश्चात ही वह अपने समर्थकों से मिले और दूर दूर से आए हजारों समर्थकों ने ढोल धमाकों के साथ रामपाल सिंह को पुष्प मालाएं पहना कर केक काटकर मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सिलवानी भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, श्यामा साहू, मुकेश राय, संजू बनारसी, अनीता पटेल, मेनका साहू, राकेश खरे, आदि
देर रात तक बधाई देने वालों का लगा रहता था
ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को जिले भर से जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगना सवेरे से ही शुरू हो गया था जो देर रात तक जारी रहा। दिन निकलते ही उनके निवास पर भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने बधाई दी तथा मिठाइयां बांटी।




