कृषि
रायसेन खाद गोदाम में यूरिया खाद का स्टॉक खत्म : किसान हुए परेशान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन के संजय नगर भोपाल रोड़ जिला विपणन विभाग की खाद गोदाम में मंगलवार को सुबह यूरिया खाद का स्टॉक खत्म हो गया।जिससे खाद के लिए किसानों की भीड़ परेशान होती रही। वहीं जिला विपणन संघ अधिकारी नीरज भार्गव, हेड क्लर्क आरके पुरोहित ने बताया कि मण्डीदीप रेल स्टेशन पर यूरिया खाद की रैक लगने वाली है। यूरिया खाद का स्टॉक हो जाने के बाद किसानों को टोकन बांटने के बाद खाद वितरित कराई जाएगी।
किसान रामगोपाल कुशवाह, रामकली बाई का कहना है कि बड़े किसानों को भरपूर खाद मिल रहा है ओर छोटे किसान मुंह ताक रहे है। यूरिया खाद समय पर नहीं मिली किसानों की गेंहू चने की फसल सूख जाएगी।




