मध्य प्रदेश

क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तहसील बेगमगंज के टीबी मरीजों का निरंतर टीबी उपचार, जांच के साथ – साथ एल.टी. फाउंडेशन द्वारा 50 टीबी मरीजों को फूड बॉस्केट उपलब्ध कराया जा रहा है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 30 टीबी मरीजों को फूड बॉस्केट के थैले सीबीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर के निर्देशन में एसटीएस प्रभारी एनएमए (लेप्रोसी) प्रीतम सिंह ठाकुर द्वारा उपचार चल रहे टीबी मरीजों को पोषण आहार के थैले वितरित किए गए। जबकि 20 थैले आज शनिवार को वितरण किए जाएंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अभिराज सिंह दांगी एल टी/ओ. आर. डब्लू., दीपेश ग्रुप डी कार्यकर्ता, अमित शर्मा आरकेएसके काउंसलर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button