मध्य प्रदेश

कन्या हायर सेकेंडरी बिल्डिंग के शीघ्र निर्माण शुरू कराने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले की देवरी विधानसभा के अंतर्गत गौरझामर स्थित शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय काफी पुराना और खस्ताहाल भवन में चल रहा था जिसको सरकारी एजेंसी पीआईओ द्वारा डिस्मेंटल का कार्य पूर्ण करके जमींदोज कर दिया गया है नये भवन के लिए शासन व्दारा करोडो की राशि दो साल पहले स्वीकृत की जा चुकी है नए भवन निर्माण के लिए काफी विलंब हो रहा है वर्ष 24 25 का यह नवीन शिक्षण सत्र शीघ्र प्रारम्भ हो रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए आगामी सत्र में बालिकाओं के लिए नवीन बिल्डिंग जो नए कमरे एवं नए विषय उपलब्ध किए जाने है उनका लाभ उन्हे समय पर मिल सके जिसको लेकर आजनगर विकास युवक मंडल के प्रतिनिधियो द्वारा मांग की गई कि डिस्मेंटल के बाद नवीन बिल्डिंग का निर्माण जल्दी से जल्दी कराया जावे। भवन के अभाव मे अध्ययन कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय गौरझामर की छात्राओ को हो रही अध्ययन सम्बन्धी परेशानी को देखते हुए हेतु अनुविभागीय अधिकारी देवरी के समक्ष उपस्थित होकर एक ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर अखलेश गौरझामर अध्यक्ष, मोती गौड़ सचिव, बेनी प्रसाद पटेल सदस्य, रवि वर्मा, राजा अहिरवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button