मध्य प्रदेश

तैलिक साहू सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में ओमप्रकाश निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

सिलवानी। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के त्रिवार्षिक चुनाव मां बिजासन देवी मंदिर सलकनपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 1300 मतदाताओं में से 800 से अधिक ने मतदान किया। प्रदेश प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि महाआरती एवं दर्शन के बाद चुनाव प्रक्रिया में सभी ने भाग लिया। चुनाव में ओम प्रकाश साहू (अरेरा कॉलोनी, भोपाल) प्रदेश अध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार थे और व्यापक समर्थन के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. सियाराम साहू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (छत्तीसगढ़) भी विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में रमेश साहू एडवोकेट और सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिशंकर साहू, अनिल कुमार साहू, अकेला राम गोपाल साहू तथा शोभा साहू ने चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया।
निर्वाचन के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। महासचिव रमेश साहू ने संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया। ओम प्रकाश साहू ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए साहू समाज के सर्वांगीण विकास और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू, महिला अध्यक्ष हेमलता कैलाश, रेवाराम साहू, शिवकुमार साहू, राधे काका, लखन साहू, श्याम साहू ने नवागत अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया व बधाई दी।

Related Articles

Back to top button