धार्मिकमध्य प्रदेश

मनोकामना पूर्ण होने पर करवाते है लोक नृत्य राई, हजारों श्रद्धलु पहुंचते है रंग पंचमी पर दर्शन करने माता जानकी और लवकुश मन्दिर

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन ।
गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भानपुरगंज की टेकरी पर स्थित माता जानकी और लवकुश मंदिर पर प्रतिवर्ष रंग पंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय यज्ञ एवं विशाल मेले का आयोजन समिति द्वारा किया जाता है इस स्थान को (मिनी करीला  भानपुरगंज) के नाम से यह स्थान प्रसिद्ध है यह लगभग 24 वर्षों से प्रति वर्ष रंगपंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन यहां किया जाता है । इस स्थान की मान्यता यह है अपनी मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु क्षेत्र सहित दूरदराज से हजारों की संख्या में माता जानकी और लवकुश के दरवार पहुंच कर अपनी मनोकामना पूरी होने पर झण्डा चढ़वाते है साथ ही लोक नृत्य (राई) के रूप में करवाते हैं रायसेन जिले में यह एक मात्र स्थान और मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान है जिसमें हर साल हजारों लोग दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर झण्डा चढ़वाते है। लोकनृत्य (राई) करवाते है।
इस आयोजन में प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से मेले में पर्याप्त व्यवस्था मेला स्थल पर कराई जाती हैं।

Related Articles

Back to top button