एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया
भोपाल । होली मिलन समारोह के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के निवास पर जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्रकारों से मिलन के क्रम में जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा से हाथ मिलाकर होली की बधाई दी तब प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुराने समय से एक कहावत चरितार्थ है कि मत चूके चौहान और एक ज्ञापन सौंपा।
जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया ।
ज्ञापन की मांगें 1) प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किया जाए । 2) पत्रकार भवन के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाय । 3) 70 वर्ष से अधिक उम्र के अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को रुपए 10 हजार मेडिकल सहायता दी जाय । 4) पत्रकारों को दी जाने वाली सम्मान निधि 10 हजार रुपए के स्थान पर 15 हजार रुपए की जाय । 5) ग्रामीण अंचल के पत्रकारों पर झूठी शिकायत के आधार पर शिकायत दर्ज होती है अतः शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति के काम की भी जांच होनी चाहिए। 6) ग्रामीण अंचल के पत्रकारों को तहसील स्तर पर पत्रकारिता कर रहे हैं उन्हें अधिमान्यता दी जाय । 7) जनसंपर्क विभाग एवं राज्य सरकार की विभिन्न समितियों में श्रम विभाग में पंजीकृत पत्रकार यूनियन के पदाधिकारी को आवश्यक रूप से रखा जाय ।
सायंकाल मुख्यमंत्री निवास पर पुनः होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुन: प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा एवं प्रदेश महासचिव प्रभु दत्त दुवे भोपाल इकाई के अध्यक्ष शुभकरण पांडेय एवं अन्य मित्रों के पास आये उस समय भी प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन पर विचार विमर्श किया ।




