स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला उमरियापान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में हर्षोंउल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य दिलीप बाजपेई ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों भाषण, नृत्य से अभिवावकों का दिल जीत लिया ।
कार्यक्रम में सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, सरपंच अटल ब्यौहार, विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, सुखदेव चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, आशीष चौरसिया, सचिव सतीश गौतम, अतुल चौरसिया, मुकेश पटेल, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि गणमान्यजनों की उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य दिलीप बाजपेई, गिरजा ठाकुर, द्वारिका प्रसाद चौधरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सुरेश बघेल, राजेश यादव, किरण पटेल, वी.एन पटेल, एम.एल ठाकुर, एस.के मरावी, एवं समस्त अतिथि शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की कार्यक्रम का संचालन लकी बाजपेई द्वारा किया गया।
सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने छात्रों के साथ अपने अपने अनुभव साझा किया।



