मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर सिलौंडी क्षेत्र में शान से फहराया तिरंगा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। आजादी के 78 वे वर्ष पर सिलौंडी क्षेत्र के ग्राम खमरिया बागरी सरपंच अनिल बागरी , कछार गांव बड़ा सरपंच कैलाश जैन, नेगाई में सरपंच रुग्गोबाई पाली में सरपंच दीनू सिंह ठाकुर ने शान से तिरंगा फहराया गया है। इसी क्रम ग्राम पंचायत सिलोंडी में सरपंच पंचों संतोष कुमार और उपसरपंच राहुल राय, आगनवाड़ी केंद्र छोटी में उपसरपंच राहुल राय , आगनवाड़ी केंद्र भारत में उपसरपंच राहुल राय और पंच अंजू संतोष कुमार ने ध्वज फहराया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय ,जय स्तंभ में जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, सरपंच पंचों संतोष कुमार, सतेन्द्र राय,शंकर लाल राय,मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, पूर्व सरपंच डॉक्टर मनमोहन राय ने ध्वज फहराया है।
सिलौंडी सोसायटी में जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मुख्य समारोह स्थल शासकीय बालक स्कूल में जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, रिटायर्ड आर्मी कमलेश राय, दुखीलाल हल्दकार, प्राचार्य योगेश सिंह ने ध्वज फहराया है ।नायब तहसीलदार भवन में तहसीलदार दिनेश आसठी और रवि अवस्थी ने ध्वज फहराया है । मुख्य समारोह में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यकम ने लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में सिलौंडी की बेटी अंकिता बर्मन जो कि वर्तमान में नगर निगम कमिश्नर पद कार्यरत उनका सम्मान हुआ । कार्यक्रम में पंच रघुवीर सिंह क्षत्रिय ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती में हो रही देरी के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है यदि 1 माह के अंदर भर्ती नहीं होती तो स्कूल के सामने धरना देने की खुली चेतावनी दी ।पंच अंजू देवी संतोष वंशकार ने आंगनवाड़ी के बच्चों में पढ़ने के लिऐ पहाड़ा का वितरण किया और सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिको को पेन उपहार स्वरूप दिया । कार्यक्रम में सचिव कुंजबिहारी, मोती हल्दकार, पंच श्यामदत्त राय, पंच शिवकुमार पटेल, पंच रामफल हल्दकार और शिक्षकों की उपस्थिति रही है। कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक संतोष बर्मन ने किया।

Related Articles

Back to top button