क्राइम
टैंकर ने मजदूर को मारी टक्कर मौत, अज्ञात वाहन ने गायों को रौंदा 4 की मौत

रायसेन । जिले में सोमवार की रात दो सड़क हादसे हो गए, जिसमें टैंकर ने एक मजदूर को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं अज्ञात वाहन ने भी चार गायों को रौंद दिया।
सांची रोड पर जयकृष्णा राइस मिल मेंढकी में काम करने वाले गोविंद पिता ख्यालीलाल अहिरवार उम्र 50 साल निवासी धनियाखेड़ी गुलाबगंज को एक ऑयल टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसे उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज विदिशा ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वही दूसरी घटना गैरतगंज थाना क्षेत्र के तहत ग्राम आलमपुर के पास अज्ञात वाहन ने गायों को कुचला रात करीब 12 बजे सड़क पर बैठी गायों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है, हादसे में 4 गोवंश की मौत हो गई।



