धार्मिक
सौजनी धाम पहुंचे विपिन बिहारी दास जी, हनुमानजी महाराज के किए दर्शन

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । तहसील सिलवानी के सौजनी धाम के दर्शन करने के लिए परम पूज्य गुरुदेव महन्त श्री 108 पीठाधीश्वर श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज शनिवार की सुबह 11 बजे गोपालमणि महाराज के साथ पहुंचे। गुरुदेव ने श्री संकटमोचन हनुमान जी महाराज जी के एवं श्रीराम दरबार में पहुंचकर, साथ ही पछीत वाले दादा जी के दर्शन किए।
इस अवसर पर महावीर मंडल समिति के अध्यक्ष रामसेवक रघुवंशी, संतोष बाबूजी, मुन्ना करेले सिमरिया, गुड्डू पटेल, पहलाद सिंह रघुवंशी, विवेक पटेल आदि ने उनका भव्य स्वागत किया।

