रायसेन में कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने किया तिरंगा रैली का नेतृत्व, राष्ट्रीय ध्वज फहराने का दिया संदेश
रायसेन । रायसेन में कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने किया तिरंगा रैली का नेतृत्व, राष्ट्रीय ध्वज फहराने का दिया संदेश हर घर तिरंगा अभियान के तहत रायसेन में निकाली गई तिरंगा रैली कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना और हाथ मे तिरंगा लेकर कलेक्टर खुद भी चले 3 किलोमीटर और साथ मे सभी अधिकारी भी।
रायसेन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली आयोजित की गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्टर अरविंद दुबे भी शामिल हुए, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ हुई तिरंगा रैली में कलेक्टर अरविंद दुबे, एएसपी अमृत मीणा, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम एलके खरे तथा जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी एवं छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा थामकर चले।यह रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुलिस लाईन में समाप्त हुई। रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रेरक नारे लगाए गए तथा लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।
रैली के समापन अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 13 से 15 अगस्त के बीच नागरिकों द्वारा अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों पर, कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया है। हमें जो स्वतंत्रता मिली वह आसान नहीं थी। स्वतंत्रता संग्राम में अनेक लोग शहीद हुए, अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए कहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।



