मध्य प्रदेश
रक्षाबंधन के पर बहिनो ने भाईयो की कलाई पर बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । हिन्दु धर्माबलम्बियो का पुनीत पावन वार्षिक त्यौहार रक्षा बंधन गौरझामर मे बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर घर घर मे पकवान बनाये गये तथा भगवान की आकर्षक झांकियां सजाई गई तथा भोग लगाये गये प्रसाद का वितरण किया गया जगह जगह झूले डाले गये। भाई बहिन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन के इस पुनीत पावन पर्व पर बहिनो ने भाईयो को तिलक लगाया मिठाई खिलाई और शुभ मुहूर्त मे उनकी कलाई पर राखी बांधी और भाइयो से अपनी रक्षा का वचन लिया । बता दे की भाई बहिन के इस पवित्र त्यौहार के मौके पर इंन्द्रदेव की कृपा भी खूब बरसी सुबह से जहां मौसम बादलो से घिरा सुहावना बना रहा वही शाम होते होते ही अच्छी वर्षा ने रक्षाबंधन को और भी पावन बना दिया लोगो का कहना है की रक्षाबंधन के दिन प्राय: हर साल पानी जरुर गिरता है।



