धार्मिकमध्य प्रदेश
एकल अभियान की आचार्य बहनों ने पुलिस अधिकारियों को रखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पुलिस थाना गौरझामर में पुलिस स्टाफ के साथ एकल अभियान की सभी आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी एवं समस्त स्टाफ को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पावन त्यौहार मनाया । दिनांक 8 अगस्त को थाना गौरझामर में एकल अभियान द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गौरझामर संच की बहनों द्वारा थाना प्रभारी नासिर फारूकी , मुंशी राजेश पांडे सुधीर रिछारिया, अनिल कनौजिया एवं समस्त स्टाफ को राखी बांधी । इस अवसर पर रक्षा बंधन के इस कार्यक्रम में आचार्य एवं अंचल से उपस्थित हुए अंचल अभियान प्रमुख राजेंद्र, संच अध्यक्ष दीपक, संच प्रमुख मुनेंद्र ठाकुर, लकी लोधी एवं समस्त बहनें एवं समस्त भैया आचार्य उपस्थित रहे।



