शान्ति धाम न होने से खुलें में किया जा रहा है अन्तिम संस्कार, ग्राम पंचायत कुश्नेर का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्र कुश्नेर का मामला सामने आया है यहाँ पर लोगों के अन्तिम संस्कार के लिए नहीं हैं शान्ति धाम
जबलपुर जिले की विधान सभा पनागर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुश्नेर नई बस्ती का मामला
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कुश्नेर व कारीबाह के पास बने ओबर ब्रिज के पास एनएच 30 नेशनल हाइवे के बाजू में किया जा रहा है अन्तिम संस्कार ।
विगत लम्बे समय से गांव के लोगों की मांग लगातार शासन प्रशासन से की जा रही है । पर हर बार की तरह केवल आश्वासन दे कर टाल दिया जाता हैं । और कुछ लोगों के द्वारा बताया गया है कि यहाँ पर मुक्ति शान्ति धाम बनने के लिए कुछ लोगों ने दान पत्र के रुप में जगह दे तो दी है पर आज दिन तक मुक्ति धाम की कोई भी व्यवस्था नहीं हो पाई है ।
जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार के द्वारा इस समस्या का समाधान करने के लिए विचार विमर्श करना पड़ेगा । आज हालत ये है बरसते पानी में खुले में ग्राम पंचायत के व्यक्ति का अन्तिम संस्कार नेशनल हाइवे के किनारे किया गया । आने जाने वाले लोगों ने इस प्रकार से हो रहें अन्तिम संस्कार को लेकर काफी सम्वेदना जाहिर की ।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच शैलेश पटेल का इस ओर ध्यान नहीं है ।
वही पूर्व विधायक और सरपंच भी ने समस्या का समाधान करने में विफल रहे हैं । आज मध्यप्रदेश सरकार जहा बड़े बड़े विकास कार्य के लिए घोषणा कर रहा हैं और भूमि पूजन कर भूल जाता हैं । क्या इसी को विकास कहा जाता हैं ।
मुकेश प्रजापति ने बताया कि आज इस ओर ध्यान देने की जरुरत है । जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन ध्यान दे ।



