मध्य प्रदेश
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब बिक्री लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले की जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत गांव गांव अवैध शराब बिक्री शराब ठेकेदार द्वारा पुलिस राजनीतिक संरक्षण में बड़ी मात्रा में जबेरा क्षेत्र गांव-गांव में कई काउंटर खुलवाकर शराब की बिक्री की जा रही है इसके विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मंगलवार को जबेरा तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। भागवती संगठन के जिला अध्यक्ष सुजान सिंह लोधी ने बताया कि हर वर्ष एक दुकान होती थी लेकिन इस बार शराब की दो दुकान खोल दी गई है दूसरी दुकान खेरी ग्राम पंचायत में खोली गई है जब परमिशन जबेरा का था तो खेरी ग्राम पंचायत में दुकान कैसे खोली गई अर्थात है दुकान पूर्व से अवैध है इसको तुरंत हटाने की मांग की हैं। कलेक्टर से मांग की शराब ठेकेदार पर कार्यवाही न होने पर बड़े रूप में आंदोलन किया जाएगा।



